पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Scout Guide Holds Rally On Cleanliness Campaign

स्वच्छता अभियान पर स्काउट गाइड ने निकाली रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के सहयाेग से जिला स्तरीय प्रकृति भ्रमण, कल्चरल एक्सचेंज एवं स्वच्छता अभियान शिविर लगाया गया। इसके तहत स्काउट गाइड ने रविवार काे हिंदुमलकोट बॉर्डर एवं अंध विद्यालय का भ्रमण कर वहां की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के बाद गुप्ता बाल भारती स्कूल में महिला दिवस पर गाइड्स ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के बाद स्काउट गाइड ने स्काउट मुख्यालय से भगत सिंह चौक, गंगा सिंह चौक व गोल बाजार क्षेत्र आदि में स्वच्छता अभियान पर रैली निकाली। इस दाैरान स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरुक किया। सीओ गाइड मोनिका यादव ने बताया कि शिविर में जिले भर के विभिन्न स्कूलों के स्काउट गाइड शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...