- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Seeing Blockade Smuggler Bike And 53 Year Old Intoxicated Galleries Absconding Case Filed
नाकेबंदी देख तस्कर बाइक अाैर 53 साै नशीली गाेलियां छाेड़ फरार, मुकदमा दर्ज
बीएसएफ की विशेष नाकेबंदी देखकर नशीाली गाेलियाें के तस्कर भाग छूटे। अाराेपियाें की बाइक अाैर माैके से प्रतिबंधित घटक की 53 साै नशीली गाेलियां बरामद की गईं। बीएसएफ अधिकारी की रिपाेर्ट पर हिंदुमलकाेट पुलिस ने अज्ञात दाे युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जांच मटीली राठान एसएचओ राकेश स्वामी कर रहे हैं। हिंदुमलकाेट एसएचअाे माजिद खान ने बताया कि 9 मार्च काे हाेली त्याेहार के कारण बीएसएफ की अाेर से बाॅर्डर के अासपास चाैकसी बढ़ा रखी थी। बीएसएफ की खरलां चेक पाेस्ट से सहायक समादेष्टा एनके निराला ने खखां गांव के निकट बकेणवाला पुल पर साेमवार रात काे नाकेबंदी की हुई थी। उसी दाैरान दाे युवक पंजाब नंबर की बाइक पर खखां से बकैणवाला की अाेर जाने काे रास्ते पर अाते िदखे।
नाकेबंदी देखकर युवकाें ने अानन-फानन में बाइक काे वापस माेड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दाैरान बीएसएफ टीम ने अाराेपियाें काे संदिग्ध मानते हुए पीछा किया। अाराेपी बाइक अाैर नशीली गाेलियां माैके पर ही छाेड़कर खेताें में छुपते हुए गायब हाे गए। बीएसएफ अधिकारियाें ने माैके से बाइक अाैर नशीली गाेलियां बरामद कर थाने सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने बीएसएफ की रिपाेर्ट पर अज्ञात अाराेपियाें पर तस्करी के अाराेप में मुकदमा दर्ज किया है। बाइक के नंबराें के अाधार पर अाराेपियाें की पहचान कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।