आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया
श्रीगंगानगर| मयूर स्कूल में राजस्थान पुलिस महिला कर्मियों की ओर से कक्षा प्रथम से आठवीं तक की छात्राओं के लिए आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इसमें छात्राओं को किसी अनहोनी का सामना करने के लिए आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया गया।