- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Seminar Experts Told Measures To Keep Kidney Free
सेमिनार : विशेषज्ञों ने बताए किडनी काे राेगमुक्त रखने के उपाय
श्रीगंगानगर| टांटिया यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड किडनी डे पर सेमिनार अायाेजित की। सेमिनार के मुख्य वक्ता नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मोहित नागपाल ने किडनी की सामान्य बीमारियों ,लक्षणों, रोकथाम तथा उपचार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बीएचएमएस व पीजी के विद्यार्थियों के किडनी से संबंधित सवालों के जवाब दिए। उन्हाेंने बताया कि किडनी की बीमारियों से बचने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए, कम से कम एंटीबायोटिक, स्टीरॉइड व पेन किलर दवाइयों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि अधिक पेशाब आना, पेशाब में जलन होना, खून आना ,पेशाब रुक कर आना आदि लक्षण हाें ताे तुरंत डाॅक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सेमिनार के समापन अवसर पर टांटिया यूनिवर्सिटी के एकेडमिक निदेशक व रिसर्च डायरेक्टर डॉ प्रवीण शर्मा व अन्य ने डॉ. नागपाल को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. चरणजीतसिंह, वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन डॉ. एनसी चटर्जी, उपप्राचार्य डॉ. पीके चक्रवर्ती तथा प्रोफेसर डॉ. आरके विश्वास ने भी विचार व्यक्त किए।