पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Situation Worsens After Rains Jam Drains Overflow Water Flooded Common People Upset

बारिश के बाद बिगड़े हालात, जाम नाले ओवरफ्लो क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी भरा, आमजन परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद व शहरवासियाें की परेशानी कम हाेने का नाम नहीं ले रही। बीते दिनाें शहर में बारिश हुई। कुछ एक इलाकाें से बारिश का पानी अभी उतरा ही था कि बुधवार काे फिर से बारिश हाे गई अाैर सड़कें जलमग्न हाे गई। पुरानी अाबादी क्षेत्र, नीचले इलाके, मीरा चाैक से फ्लाई अाेवर, एसएसबी राेड़, राधेश्याम काेठी राेड़, विनाेबा बस्ती एरिया, गाेल बाजार अादि जगहाें पर सड़कें पानी से लबालब हाे गई। वहीं हनुमानगढ़ मार्ग, नेशनल हाइवे पर सूरतगढ़ राेड़, एसएसबी राेड़, 3 पुली से नेशनल हाइवे मार्ग, रविंद्र पथ अादि जगहाें पर सड़कें अब कंकरीट में तब्दील हाे चुकी हैं। एेसे में दिनभर यहां जाम जैसे हालात रहे। कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चाेटिल हुए। परेशान लाेगाें का कहना है कि एक ताे परिषद ने सफाई के नाम पर जगह-जगह नाले खाेल दिए, बारिश के बाद नालाें का पानी भी सड़क पर अा गया। एेसे में खुले नाले हादसे काे न्याैता दे रहे हैं। वार्ड 36 के पूर्व पार्षद हरविंद्र पांडे का कहना है कि पूर्व में ही ज्ञापन देकर चेताया जा चुका था कि शुक्रवार तक पानी निकासी नहीं हाेने की स्थिति में दुकानदार अपने प्रतिष्ठानाें की चाबियां प्रशासन काे साैंप देंगे। सड़काें पर पानी-पानी देख साेशल मीडिया पर लाेगाें ने व्यंग्य लिखे। जिसमें एक जने ने कहा कि नगर परिषद बारिश के पानी की निकासी करवाने में असफल रही है, एेसे में प्रशासन काे चाहिए कि व्यापारियाें काे नाव चलाने की अनुमति दे देनी चाहिए।

अायुक्त ने शहर का दाैरा किया, वार्ड 49 में नाले पर रखा टैंट का सामान हटवाया


जवाहरनगर गगन पथ

अायुक्त प्रियंका बुडानिया ने बुधवार काे सुबह स्वास्थ्य अधिकारी गाैतमलाल काे साथ लेकर शहर का दाैरा किया। वार्ड 49 में नाले पर टैंट का सामान रखा हुअा था, इस वजह से पानी निकासी अवरुद्ध हाे रही थी। इस पर अायुक्त ने टैंट का सामान हटवाकर नाले का पानी सुचारू करवाया। इसी तरह गुरुनानक बस्ती में गड्ढे पर दाे पंखियां लगाई गई हैं। यहां गड्ढे में पानी लिफ्ट कर डाला जा रहा है। परेशानी की बात यह है कि किसानाें ने अागे पानी लेने से मना कर दिया है। एेसे में गड्डाें से पानी बैक मारने लगा है। परिषद ने शिव मंदिर के पास सड़क पर कब्जा कर रखा घरेलू सामान भी जब्त कर स्टाेर मेें पहुंचा दिया।


_photocaption_श्रीगंगानगर। बरसात के बाद रवींद्र पथ का नजारा।*photocaption*

राधेश्याम कोठी रोड

उदाराम चौक रोड
खबरें और भी हैं...