- Hindi News
- National
- Raisinghnagar News Rajasthan News Students Busy In Exam Preparation Block Level Copy Only Two Out Of 272 Schools Participated In
विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त, ब्लाॅक स्तरीय प्रति. में 272 में से महज दाे स्कूलों की भागीदारी
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत ब्लॉक स्तरीय भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता एमडी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। शनिवार काे सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की अाेर से शनिवार अांगनबाड़ी कार्यकर्ताअाें व सहयाेगिनाें की नुक्कड़ नाटक व खेलकूद प्रतियाेगिता हाेगी। शुक्रवार काे अायाेजित गायन प्रतियाेगिता में महज दाे स्कूलाें ने ही भागीदारी की। खास बात यह है कि ब्लाॅक में निजी व सरकारी 272 स्कूल हैं। दूसरी अाेर शिक्षा अधिकारियाें का कहना है कि अाठवीं, दसवी अाैर 12 वीं की बाेर्ड परीक्षा के कारण भागीदारी कम रही। प्रतियाेगिता में अधिक से अधिक स्कूलाें की भागीदारी का लेकर एसडीएम ने िनर्देश दिए थे। ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलाें की भागीदारी हाेना ताे दूर की बात शहरी क्षेत्र के स्कूलाेें ने भी परीक्षा में भाग नहीं लिया।
सरकारी अादेश की चाल से समझिए प्रतयाेगिता अायाेजन की अाैपचारिकता: कला, साहित्य अाैर पुरातत्व विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा ने 3 मार्च काे जिला कलेक्टराें काे अादेश जारी किया। इसमें महात्मा गांधी की जयंती की 150 वी वर्षगांठ के सिलसिले में दांडी मार्च की वर्ष गांठ के उपलक्ष में प्रतियाेगिताएं करवाने के अादेश दिए। इस अादेश की पालना में कलेक्टर ने 6 मार्च ब्लाॅक स्तरीय संयाेेजकाें की सूची करते करते हुए निर्देश जारी किए। अागे चार दिन शनिवार रविवार अाैर दाे दिन हाेली का अवकाश रहा। कलेक्टर के अादेश की पालना में एसडीएम ने 11 मार्च काे अादेश जारी किए अाैर 13 मार्च काे दाे प्रतियाेगिताएं अायाेजित हुईं।
एकल गायन में सहजदीप प्रथम, सामूहिक गायन में माता गुजरी स्कूल की टीम विजेता, शुक्रवार को दो प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं
एमडी स्कूल में हुई प्रतियाेगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियाें काे सप्ताह के अंत में पंचायत समिति में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सहजदीप एमडी स्कूल, द्वितीय मनीषा बिश्नाेई व तृतीय स्थान नेहा बिस्सा माता गुजरी स्कूल ने प्राप्त किया। सामूहिक भजन गायन में माता गुजरी ने प्रथम व तृतीय, एमडी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से ब्लॉक स्तरीय समिति के संयाेजक व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सोहन नायक ने कहा कि युवा पीढी को महात्मा गांधी के आदर्शों एवं विचारों को ग्रहण करने की आवश्यकता है। महात्मा गांधी ने समाज सुधार, शिक्षा व राजनीति के लिए जो विचार दिए वे आज भी प्रासंगिक है। अध्यक्षीय संबाेधन में एसडीएम मिथलेश कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े प्रसंग अाैर उनकी विचाराधारा के बारे में बताया। सहसंयोजक पिंकी गौड़ ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव सुनाया। उन्हाेंने महात्मा गांधी के जीवनदर्शन से शिक्षा लेने काे कहा। इस मौके विशिष्ट अतिथि निहालचंद बिश्नाेई, मांगीलाल गोदारा, रामकिशन बागड़ी व सीबीईओ राकेश त्यागी, प्रधानाचार्य दलीप बिश्नाेई ने भी महात्मा गांधी के बारे में विचार व्यक्त किए अाैर विद्यार्थियों से उनके जीवन से शिक्षा लेने का आह्वान किया। संचालन वरिष्ठ अध्यापक भूपेंद्रसिंह ने किया।
स्कूलाें में बाेर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। शिक्षकाें की परीक्षा में ड्यूटी है। प्रतियाेगिता काे लेकर अादेश मिलते ही स्कूलाें काे निर्देश जारी किए। महज दाे दिन की तैयारी का समय मिला। हालांकि विभिन्न स्कूलाें से जवाब भी मांगा जाएगा कि उन्हाेंने प्रतिभागी क्याें नहीं भेजे।
राकेश त्यागी, सीबीईअाे, रायसिंहनगर।
विद्यार्थियों की भागीदारी नहीं हाे पाने के चार कारण
4.प्रतियाेगिताअाें के अायाेजन काे लेकर राज्य सरकार ने ही अादेश काफी देरी से जारी किए।
3.कक्षा अाठवीं, दसवीं अाैर 12 वीं के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि अन्य कक्षाअाें की परीक्षा अप्रैल में ही प्रस्तावित है।
2. सीनियर सेकंडरी स्तर के अधिकांश स्कूलाें में परीक्षा केंद्र हैं, जहां अाठवीं, दसवीं अाैर 12 वीं की अलग-अलग पारी में परीक्षा चल रही है।
1.प्रतियाेगिता का अायाेजन बाेर्ड परीक्षा के बीच अाैर स्कूली वार्षिक परीक्षा से कुछ ही दिन पहले करवाया जा रहा है।