श्रीगंगानगर| ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी व अंग्रेजी विषयों पर लगभग 500 मॉडल्स तैयार किए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर की छटा देखते ही बन रही थी। प्रदर्शनी को विषयवार विभाजित किया गया। इसमें हिंदी विषय पर वर्णमाला से लेकर महान कवियों की रचनाओं के बारे में बताया।
अंग्रेजी विषय पर बच्चों ने आकर्षक रूप से पुस्तकों की मनमोहक दुनिया दिखाई। विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय पर विद्यार्थियों ने खेती-बाड़ी, सौर ऊर्जा, सेहत, वातावरण व पानी को शुद्ध करने व न्यूटन का नियम और थर्मल प्लांट द्वारा विद्युत उत्पादन, लाइ फाई सिस्टम, रडार सिस्टम आदि प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे। वहीं, गणित विषय में पाईथो गोरस व अंकों का जादुई खेल बच्चों व अभिभावकों को अपनी और आकर्षित कर रहा था। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य मीतू शर्मा ने कहा कि बच्चों ने बहुत कम समय में अपनी प्रतिभा का बहुत अच्छा प्रदर्शन कर अचंभित कर दिया है।