- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Suspected Of Immoral Relations Relative Of Wife39s Murder Told Arrested
अनैतिक संबंधाें के शक में पत्नी की हत्या की रिश्तेदार काे बताया, गिरफ्तार
श्रीविजयनगर| चक 12 बीएलएम में अनैतिक संबंधाें के शक में पति ने खेत में प|ी की गला घाेंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अाराेपी ने खुद अपने रिश्तेदाराें काे फाेन कर यह जानकारी दी। मंगलवार काे दिनदहाड़े हुई इस वारदात काे लेकर पुलिस ने अाराेपी पति गांधी राम नायक निवासी चक 12 बीएलएम ए काे गिरफ्तार कर लिया है। अाराेपी काे गुरुवार काे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मृतका इंदिरा नायक तीन बच्चाें की मां थी। वारदात काे लेकर मृतका इंदिरा के पिता पिता मूलाराम (58) निवासी 21 जीबी ने अपने दामाद गांधीराम नायक के खिलाफ हत्या के अाराेप में नामजद केस दर्ज करवाया है। गांधीराम के दो बेटे और एक बेटी है। तीनों ही बच्चे प्रतिभाशाली हैं। बड़ा बेटा कक्षा 10 व पुत्री कक्षा 5 में गांव की छात्रा है। दाेनाें गांव के स्कूल में पढ़ रहे हैं। छाेटा बेटा नवोदय विद्यालय सूरतगढ़ में कक्षा 6 में अध्ययनरत हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा निवासी 12 बीएलएम ए और उसका पति गांधीराम इसी चक के लखवीर शाक्य के खेत पर हिस्से पर जमीन काश्त करते थे। दोनों मंगलवार काे खेत गए। वहीं गांधीराम ने सरसों की फसल में अपनी प|ी का साफे से गला घाेंट दिया। इससे उसकी वहीं माैत हाे गई। प|ी की हत्या के बाद गांधीराम खेत में ही खड़ा रहा। उसने प|ी के भाई संताेख, साढ़ुअाें अाैर सरपंच काे वारदात की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने अाराेपी काे राउंडअप कर लिया। पूछताछ में हत्या करना कबूल करने के बाद पुलिस ने बुधवार काे अाराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने अाया कि गांधीराम काे प|ी पर संदेह था कि उसके किसी के साथ अनैतिक संबंध है। इसी बात काे लेकर चार-पांच दिन से वह माैके की तलाश में था।