पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Tapavan Will Get Treatment For Kesari Devi Suffering From Deadly Rag

घातक राेग से पीड़ित केसरी देवी का तपाेवन प्रन्यास करवाएगा उपचार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तपाेवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल अाैर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने गंभीर बीमारी से जूझ रही एक अार्थिक रूप से कमजाेर महिला की सुध ली। पेड़ीवाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सहायिका प्रकोष्ठ की अध्यक्ष केसरी देवी काे कैंसर जैसी घातक बीमारी ने अा घेरा। अनुसूचित वर्ग की केसरीदेवी काे मात्र 4250 रुपए मासिक मानदेय मिलता है। महिला के सामने महंगे इलाज की चुनाैती अा खड़ी हुई। ऐसे में कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, तपोवन प्रन्यास के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल तथा पूर्व पार्षद नन्दलाल मिड्ढा ने संयुक्त रूप से पीड़िता के निवास पर पहुंचकर रोग एवं दशा के बारे में जानकरी प्राप्त की। उसे आर्थिक मदद दी। अाैर समुचित उपचार की निशुल्क व्यवस्था तपोवन प्रन्यास की ओर से करवाई।
खबरें और भी हैं...