- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Tapavan Will Teach For 17 Children Living In Slums On The Side Of Railway Tracks
रेलवे ट्रैक के किनारे झुग्गियों में रह रहे 17 बच्चाें काे निशुल्क पढ़ाएगा तपाेवन
श्रीगंगानगर| रेलवे ट्रैक के किनारे झुग्गियों में परिवार के साथ रह रहे 17 बच्चाें की शिक्षा का खर्च तपाेवन संस्थान ने उठाने की जिम्मेदारी ली है। ये सभी बच्चे स्वामी दयानंद मार्ग स्थित अार्य समाज स्कूल, अनुपम धीगड़ा स्कूल पुरानी आबादी सब्जी मंडी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 भगतसिंह चौक व डीएवी स्कूल में पढ़ते हैं। ये सभी बच्चे कक्षा 3 से 10 वीं तक में अध्ययनरत हैं। रमेश डागला ने चाइल्ड लाइन के महेश पेड़ीवाल से इस संबंध में बात की थी। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अनीश उलानिया व शैफाली मिड्ढा नेे बच्चों के स्कूलों में जाकर फीस के संबंध में जानकारी जुटाई। तपाेवन ने इन बच्चाें की फीस जमा करवा दी है अाैर भविष्य में पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने की घाेषणा की है। इस मौके पर चंद्रप्रकाश, अंजू, गंगा, अनु, सत्यनारायण, दिनेश आदि स्थानीय लाेग भी उपस्थित थे।