पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News The Colors Of Happiness Scattered The Message Of Brotherhood Imparted By Gulal

बिखरे खुशियों के रंग, गुलाल लगाकर दिया भाइचारे का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंग बरसाती मस्तानों की टोली, बजते चंग और फिजा में उड़ती गुलाल। कहीं सुर्ख गुलाल से रंगे, कहीं काले-पीले चेहरे, पिचकारी से बच्चों का धमाल। शहर में मंगलवार को इसी अंदाज में होली मनाई गई। साेमवार रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ धमाल चौकड़ी शुरू हो गई, जो धुलंडी के दिन परवान चढ़ती दिखी। हाथों में रंग-गुलाल लिए मस्तानों की टोलियां निकलीं। वाहनों में सवार कई लोग तो ढोल की थाप पर नाचते-गाते रंग गुलाल उड़ाते निकले।

घर, आंगन, गलियों व सड़कों पर होली की रंगत बिखर रही और हर कोई खुशियों के रंगों में रंगा नजर आया। इस दाैरान लाेगाें ने एक दूसरे काे गुलाल लगाकर भाइचारे का संदेश दिया। इस कड़ी में युवा अग्र समिति की अाेर से सुखाड़िया सर्किल स्थित श्री गाेशाला सुखाड़िया सर्किल में फाग महाेत्सव मनाया गया। इस माैके पर विजय जिंदल, रवि गोटेवाला, गोपाल मित्तल, विधायक राजकुमार गाैड़, दीपक बंसल, आशीष गुप्ता अादि उपस्थित रहे। वहीं, शंकर कॉलोनी चतुर्थ स्थित नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दाैरान बहुदिव्यांग बच्चों ने होली खेलकर एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

पुलिस लाइन

श्री खाटूश्याम धाम मंदिर

झांकी वाले बालाजी
खबरें और भी हैं...