पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News The Government Doctor Who Checks The Patient At Home Will Have To Give The Fee Receipt

घर में मरीज जांचने वाले सरकारी डॉक्टर को देनी होगी फीस की रसीद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| सरकारी अस्पतालों डॉक्टर्स को अब प्राइवेट प्रैक्टिस के दौरान मरीज को अपने लेटरपैड पर बीमारी को लेकर परामर्श व दवा लिखने के साथ-साथ फीस की रसीद भी देनी होगी। इस स्लिप पर डॉक्टर का नाम, पता, विशेषता सहित शुल्क कितना लिया गया है, ये सब कुछ अंकित करवाना होगी। इसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी आदेश यहां पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक निदेशालय को डॉक्टर्स की ओर से लंबे समय से मनमर्जी से फीस वसूलने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद निदेशालय ने यह आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में किस ग्रेड के चिकित्सक को कितना शुल्क लिए जाने के लिए अधिकृत किया गया है इसकी भी सूची जारी की है। निदेशालय के इन आदेशों का आमजन पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। अब चिकित्सक मरीजों से चाहकर भी अधिक राशि नहीं वसूल सकेंगे।
खबरें और भी हैं...