- Hindi News
- National
- Rawala Mandi News Rajasthan News The Municipality Removed Encroachments Seized Goods Recovered Fines
पालिका ने अतिक्रमण हटाए, सामान जब्त, जुर्माना वसूला
दी कि दोबारा बीच रास्ते रेहड़ी लगाई तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सूरतगढ़| नगरपालिका की ओर से गुरुवार को अचानक शुरू किए अतिक्रमण हटाओ अभियान से मुख्य बाजार में एकबारगी हड़कंप मच गया। पुलिस जाब्ते के साथ जैसे ही पालिका अमला मुख्य बाजार व सब्जी मंडी पहुंचा तो दुकानदार सीमा से बाहर रखे सामान को स्वयं उठाने लग गए। वहीं, पालिका अमले ने सीमा से बाहर रखा दुकानदारों का सामान जब्त कर ट्रैक्टर ट्राली में डाल लिया। मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने से पूर्व नगरपालिका में तैनात प्रशिक्षु आईएएस मोहम्मद जुनैद, एसडीएम मनाेज मीणा, ईओ लालचंद सांखला व पुलिस यातायात प्रभारी उमाशंकर यादव ने मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी धानमंडी, नए बस स्टैंड व बीकानेर रोड पर अतिक्रमणों का सर्वे किया। वहीं, बैठक कर प्रभावित क्षेत्र में निर्धारित सीमा से बाहर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। अपराह्न करीब 3 बजे पालिका अमला अधिकारियों व पुलिस जाब्ते के साथ छवि सिनेमा सड़क मार्ग पर सीमा से बाहर रखा सामान को हटा उसे जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। सब्जी मंडी में नालों पर लकड़ी का फट्टा लगाकर सब्जी, फल-फ्रूट बेच रहे लोगों का सामान जब्त रास्ता खुलवाया। सब्जी मंडी में बीच रास्ते लगी रेहड़ियों जब्त कर हिदायत