- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News The Roof Of The House Collapsed Due To Rain Goods Were Damaged
बारिश से मकान की छत गिरी, सामान खराब हुआ
श्रीगंगानगर| नेतेवाला ग्राम पंचायत महियांवाली में बारिश के कारण कई घरों काे नुकसान हुअा है। वार्ड नंबर 1 में जय कोरी धर्मप|ी मंतूराम नायक के मकान की छत गिरने के कारण उसके मकान के अंदर पड़ी 2 चारपाई, एक गैस सिलेंडर, साइकिल व अन्य सामान खराब हो गया। वहीं, वार्ड नंबर 2 में पाली देवी धर्मप|ी लीलूराम नायक के मकान की छत गिरने के कारण उसकी भी 2 चारपाई, एक संदूक, गैस सिलेंडर व अन्य सामान खराब हो गया। दोनों महिलाओं ने शुक्रवार काे नेतेवाला के पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक से मिलकर उनको मकानों की छतें गिरने के बारे में बताया तो उन्होंने महिलाओं को तहसीलदार संजय अग्रवाल को ज्ञापन देने के लिए कहा। दोनों महिलाओं ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में लिखा है कि वे विधवा हैं और मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही हैं। बरसात के कारण उनके मकानों की छतें गिरने से वे बेघर हो गई हैं। इसलिए मकानों का सर्वे करवाकर उनको मुआवजा राशि दिलाई जाए।