- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News The Whole Society Is Educated When A Girl Is Educated Dr Nihal Singh
लड़की शिक्षित होती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है : डॉ. निहाल सिंह
जब एक लड़की शिक्षित होती है तो उसके साथ पूरा समाज शिक्षित होता है। एेसे में लड़कियों की शिक्षा के लिए श्रीगंगानगर क्षेत्र में बालिका स्कूल की आवश्यकता थी। श्री गुरुनानक खालसा गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने इस आवश्यकता को पूरा किया है। यह बात श्री गुरुनानक खालसा पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में अमेरिका के डॉ. निहाल सिंह संधू ने कही। वीरेंद्र सिंह देहरादून, स्वर्ण सिंह दानेवालिया व हरजिन्दर सिंह घड़साना ने अपने विचार व्यक्त हुए गुरु ग्रंथ साहिब में लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत सहज पाठ के भोग से की गई। इसके बाद रागी जत्था भाई उपकार सिंह ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। समिति की अाेर से अतिथियों को सम्मान प्रतीक व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अटूट लंगर बरताया गया।
खालसा काॅलेज के पूर्व छात्र ने नाॅर्थ ब्लाॅक के निर्माण का खर्च वहन किया
प्रबंध समिति के अध्यक्ष दलबार सिंह बराड़ ने कहा कि श्री गुरुनानक खालसा पीजी काॅलेज के पूर्व छात्र निहाल सिंह मूल रूप से अमृतसर निवासी एवं वर्तमान में यूएसए में डॉक्टर हैं। उन्होंने अाैर उनकी प|ी सुखमिंदर कौर संधू ने संयुक्त रूप से स्कूल इमारत के नार्थ ब्लाॅक के निर्माण का खर्च उठाया। इसके अलावा दानदाता ओबेरॉय ने 50 लाख रुपए व प्रेमकुमार जांगिड़ ने 51 हजार रुपए का योगदान देकर संस्था के भवन निर्माण में अपना योगदान दिया है। समाराेह में मनिंदर सिंह मान, गुरबचन सिंह कंग, जरनैल सिंह टूरना, जगजीत सिंह, जीत सिंह लखींया, गुरचरण सिंह खोसा, डॉ गुरमुख सिंह व अरविंद सिंह अादि शामिल हुए।