- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Then The Cold Returned Cloudy Night Temperature Recorded At 96 Degrees
फिर लौटी ठंड; बादलवाही से रात को तापमान 9.6 डिग्री दर्ज
क्षेत्र में तीन दिन तक हुई बरसात के बाद शुक्रवार काे दिनभर धूप खिली रही, लेकिन दिनभर चली ठंडी हवाअाें ने लाेगाें काे धूप में भी सर्दी का अहसास करवाया। दाेपहर बाद चार बजे के बाद एक बार फिर से माैसम बदल गया तथा अासमान में बादलवाही के साथ ही ठंड का प्रभाव बढ़ गया। दिन का तापमान भी 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम वैज्ञानिकाें ने अागामी 24 घंटाें में अासमान में बादल छाए रहने तथा ठंडी हवाएं चलने के साथ ही बरसात हाेने की अंदेशा जताया है।
बीते दिनाें हुई बरसात के कारण सुबह कड़ाके की ठंड रही। धूप निकलने के बाद ठंड का प्रभाव कम हाेने के साथ ही लाेगाें ने राहत की सांस ली। लेकिन 11 बजे तक ठंडी हवाएं चलनी शुरू हाे गईं। इससे धूप में बैठे लाेग भी कंपकंपाते नजर अाए। दाेपहर में सुहावनी धूप रही। शाम काे पांच बजे के बाद अासमान में बादलाें का अावागमन शुरू हाे गया। रात अाठ बजे तक घनी काली घटाएं छाई हुई थी तथा ठंडी हवाएं चल रही थी। माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार अागामी 24 घंटाें में एेसा ही माैसम बना रहेगा तथा कहीं कम ताे कहीं तेज बारिश हाे सकती है। माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 21.4 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 90 व शाम काे 65 प्रतिशत दर्ज की गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक अासमान में घने काले बादल छाए हुए थे तथा ठंडी हवाएं चल रही थी।