पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिव चाैक पर तीन वाहन अापस में भिड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| शिव चौक के पास शुक्रवार दोपहर राजस्थान रोडवेज की एक बस सहित तीन वाहन आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियाें का कहना था कि राेडवेज की बस द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे अा रही ट्रैक्टर-ट्राली कार के टक्कर मारते हुए बस में अा भिड़ी। ट्राली बस के साइड में फंस गई। इससे राेडवेज बस में सवार यात्रियाें में हड़कंप मच गया।कुछ ही देर में बस खाली हाे गई अाैर माैके पर भारी भीड़ जमा हाे गई। सूचना मिलते ही सदर थाना से सहायक उप निरीक्षक सुरेश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे के कारण भीड़ जुट जाने से अवरुद्ध हुए रास्ते को खुलवाया। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में कार का शीशा टूट गया और अन्य नुकसान भी हुआ है।
खबरें और भी हैं...