पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Uday Pratap Was Selected For The Second Time In North Jane39s 25 Players Due To His Brilliant Performance

शानदार प्रदर्शन से उदय प्रताप का नाॅर्थ जाेन के 25 खिलाड़ियाें में दूसरी बार हुअा चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदय प्रताप सहारण का बीसीसीअाई की अाेर से अायाेजित 16 वर्ष अायु वर्ग की विजय मर्चेंट ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन के चलते नाॅर्थ जाेन के 25 खिलाड़ियाें में दूसरी बार चयन हुअा है। मयूर स्कूल में चल रही गंगानगर क्रिकेट एकेडमी के काेच संजीव सहारण ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियाें का प्रशिक्षण शिविर 13 अप्रैल से 13 मई तक दिल्ली में अायाेजित किया जाएगा। इसके बाद नाॅर्थ जाेन क्रिकेट टीम तैयार की जाएगी जाे कि बीसीसीअाई की अाेर से अायाेजित जाेनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

इस वर्ष 2019-20 विजय मर्चेंट ट्राफी में उदय प्रताप सहारण ने सबसे अधिक रन बनाए थे। इसके अलावा गंगानगर क्रिकेट एकेडमी के ही मनीष श्याेराण अाैर गुरुपरम धामी काे अंडर 19 अायु वर्ग में पंजाब ए टीम में शामिल किया गया। केशन गाेदारा अाैर करण सैनी भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के अाधार पर 16 वर्ष अायु वर्ग के संभाविताें में अपनी जगह बना चुके हैं।

खेल**
खबरें और भी हैं...