पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Umaid Used To Beat Firefly Whenever He Wanted

उम्मेद जब चाहता तब जुगनू काे पीट देता था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशाेकनगर बी निवासी उम्मेद पर जानलेवा हमले के अाराेपी इंदिरा काॅलाेनी निवासी जुगनू नायक काे जवाहरनगर पुलिस ने दाे दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी एसएचअाे राजेश सियाग ने बताया कि अाराेपी जुगनू ने प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया है कि उम्मेद खान उसे जब चाहता तब मारपीट कर देता था। इसलिए बार-बार बेइज्जती हाेते रहने से वह तंग अा गया था।

बुधवार काे गाेलीकांड से दाे दिन पहले भी उम्मेद ने उसे पीटा था। इस बात से तंग अाकर उसने उम्मेद काे सबक सिखाने का निर्णय लिया। इसी बेइज्जती का बदला लेने काे उसने उम्मेद के घर जाकर फाेन करके उसकाे बाहर बुलाया। बाहर अाते ही उस पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। इसके बाद वह अपनी स्कूटी पर माैके से भाग गया। इधर घायल उम्मेद ने पुलिस काे दिए पर्चा बयान में बताया था कि जुगनू नायक शराब की दुकान में सेल्समेन की नाैकरी करता है। इसकी अाड़ में वह अशाेक नगर बी में लाेगाें के घराें में शराब की हाेम डिलीवरी भी देता था। उसे शराब तस्करी करने से कई बार राेका अाैर इसी बात काे लेकर उससे बहस हाे जाती थी। इसी बात से खुंदक रखते हुए उसने जानलेवा हमला किया। जांच अधिकारी एसएचअाे सियाग ने बताया कि अाराेपी काे दाे दिन के रिमांड पर लिया गया है। अभी विस्तृत पूछताछ की जानी है।

बचपन के दाेस्त हैं दाेनाें, दाेनाें के पिता में भी दाेस्ती थी अाैर धर्मभाई बन गए थे : जांच अधिकारी एसएचअाे सियाग के मुताबिक अशाेक नगर बी निवासी उम्मेद खान के पिता भंवर खान चाैपदार अाैर जुगनू उर्फ हिमांशु नायक के पिता राजेंद्र नायक के बीच भी दाेस्ती इतनी गहरी थी कि वे अापस में धर्मभाई बने हुए थे।

दाेनाें परिवाराें में लंबे समय से अाना जाना हाेने के कारण प्रेम संबंध अच्छे थे। इस कारण उम्मेद अाैर जुगनू में भी अच्छी दाेस्ती थी। दाेनाें बिहाणी शिक्षण न्यास में साथ-साथ पढ़े अाैर इस हमले से पहले तक दाेनाें ही परिवाराें में बेहतर संबंध थे। जुगनू के पिता की करीब 10 माह पूर्व ही कैंसर के कारण मृत्यु हाे गई। पिता के इलाज में खूब पैसा खर्च हुुअा। जुगनू के एक छाेटा भाई अाैर बहन भी है। पूरे परिवार के पालन-पाेषण की जिम्मेदारी इसी पर है। अपने सबसे खास दाेस्त द्वारा बार-बार पिटाई से उसकाे आत्मग्लानि का बाेध हाेने लगा। वह परिवार के अार्थिक हालात भी अच्छे नहीं हाेने के कारण परेशान था। इसलिए उसने गुस्से अाैर तनाव में यह कदम उठाया।

गुरुवार काे लाेगाें ने मीरा चाैक चाैकी घेरकर गिरफ्तारी के लिए दिया था दाे दिन का समय, शुक्रवार रात काे पकड़ लिया

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात काे अशाेकनगर बी स्थित उम्मेद खान के घर के बाहर जुगनू ने फायर किया था। चेहरे पर गाेली व छर्रे लगने से गंभीर घायल उम्मेद काे टांटिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से रात काे ही उसे चंडीगढ़ पीजीअाई में रेफर किया गया। गुरुवार सुबह ही घायल युवक के परिजनाें अाैर जनप्रतिनिधियाें ने मीरा चाैक चाैकी का घेराव कर दिया था। लाेगाें ने जवाहरनगर एसएचअाे काे दाे दिन में अाराेपी काे गिरफ्तार करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने अाराेपी काे शुक्रवार रात काे गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक की हालत स्थिर है अाैर इलाज जारी है।
खबरें और भी हैं...