पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Unknown Beggars Drinking And Drinking Water Stopped Breathing

पानी पीते-पीते अज्ञात भिखारी की थम गई सांसें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| अज्ञात भिखारी की पानी पीते पीते माैत हाे गई। हादसा 10 मार्च की शाम काे चितलांगिया भवन में हुअा। जवाहरनगर पुलिस ने शव काे पहचान के लिए माेर्चरी में रखवाया है। एसअाई शंभुदयाल मृतक के परिजनाें का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार परिवादी महावीर गर्ग ने रिपाेर्ट में बताया कि मंगलवार शाम काे करीब 70 साल का अज्ञात व्यक्ति उनके पास पानी पीने के लिए अाया। उसने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। परिवादी ने भिखारी जैसे दिख रहे इस व्यक्ति काे पीने के लिए पानी दे दिया। पानी पीने के दैारान ही वह मूर्छित हाेकर गिर गया। उसे अस्पताल पहुंचाया ताे डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपाेर्ट पर मर्ग दर्ज की है। अज्ञात व्यक्ति के परिजनाें की तलाश करवाई जा रही है।
खबरें और भी हैं...