- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Up To 16 For The Remaining 61 Groups Of Country Liquor
देसी शराब के शेष 61 समूहाें के लिए 16 तक अावेदन
श्रीगंगानगर| पहली लाॅटरी में अावंटन से वंचित देसी शराब के 61 समूहाें के अावंटन के लिए अब 16 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। आबकारी विभाग ने इसकी गाइड लाइन जारी कर दी है। जिले में इन समूहों के आवंटन के लिए 21 मार्च को दोबारा लॉटरी प्रक्रिया होगी। जिला आबकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया के अनुसार 16 मार्च की रात तक आॅनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जिले में अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों के आवंटन के लिए निकाली लॉटरी में अंग्रेजी की सभी 41 दुकानों और देसी शराब में 322 समूहों में से 261 समूहों का आवंटन हो चुका था। जिले में 61 समूह शेष रह गए थे। इसमें 28 समूहों में एक भी आवेदन नहीं आया। वहीं, 33 समूहों में आवेदन मिले लेकिन किसी भी आवेदक ने फीस जमा नहीं करवाई थी।