- Hindi News
- National
- Arayan News Rajasthan News Vicky Kaushal Wins Becomes The Most Famous Bollywood Actor
विकी कौशल ने मारी बाजी, बने सबसे फेमस बॉलीवुड एक्टर **
स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर... **
Áविकी कौशल इन दिनों लोकप्रियता के मामले में कई बॉलीवुड एक्टर्स को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के वायरल न्यूज कैटेगरी में विकी टॉप पर हैं। यह आंकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, वायरल न्यूज सेक्शन में विकी ने 100 अंकों के साथ लोकप्रियता में नंबर वन स्थान हासिल किया है। पिछले दिनों कटरीना कैफ के साथ दोस्ती की चर्चा की वजह से वह टॉप पर हैं। वहीं शाहिद कपूर 46 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कार्तिक आर्यन 41 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, टाइगर श्रॉफ 38 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं अजय देवगन 36 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।