पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News What Information Will Be Provided By The Farmers

किसानाें काे दी उपयाेगी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| समन्वित नाशीजीव प्रबंधन इकाई (अाईपीएम) के सहयाेग से गांव गुलाबेवाला (केसरीसिंहपुर) में दाे दिवसीय किसान गाेष्ठी का अायाेजन किया गया। इसमें वैज्ञानिक सहायक हुक्माराम जलंधरा ने किसानाें की फसलाें में समन्वित नाशीजीव प्रबंधन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि किसानाें काे फसलाें के मित्र कीटाें की पहचान कर उनका संरक्षण करना जरूरी है, इसलिए अनावश्यक पेस्टीसाइड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कीट वैज्ञानिक डाॅ. अाेपी वैश्य ने फसलाें में लगने वाले प्रमुख कीड़ाें की पहचान कर उनकी राेकथाम के उपाय बताए। तकनीकी अधिकारी डाॅ. गुरविंद्र सिंह ने पादप राेग विज्ञानी ने फसलाें में लगने वाले प्रमुख राेगाें एवं उनकी राेकथाम की जानकारी दी। उन्हाें मिट्टी जनित राेगाें से फसलाें काे बचाने के लिए जैविक फफूंदनाशक ट्राइकाेडर्मा प्रजाति से बीज एवं भूमि उपचार की विधियां बताईं। इस माैके पर कृषि पर्यवेक्षक अाेमप्रकाश ने किसानाें काे राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न देय याेजनाअाें एवं अनुदान के बारे में बताया। इस दाैरान किसानाें काे खेती संबंधित पाठ्य सामग्री एवं ट्राइकाेडर्मा पाउडर वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच अमरवीर सिंह ने किसानाें काे उन्नत तकनीक एवं कृषि विशेषज्ञाें की सलाह के अनुसार काम करने का अाग्रह किया।
खबरें और भी हैं...