पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News When Meera Chowk Staged A Strike Nap Removed The Encroachment From The Drain And Made It Drain

मीरा चौक पर धरना लगाया तो नप ने नाले से अतिक्रमण हटवाकर कराई पानी निकासी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारिश के बाद शहर के जवाहरनगर व अशाेकनगर क्षेत्र की गलियाें व मुख्य सड़क पर पानी जमा हुअा ताे गुस्साए लाेगाें ने शनिवार काे मीरा चौक पर धरना लगाकर नगरपरिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षद अशाेक मुंजराल, लाेकेश सिहाग व पूर्व पार्षद अमरजीत गिल ने अाराेप लगाए कि मामूली बारिश में हालात बिगड़ गए हैं, नाले अाेवर फ्लाे हाे रहे हैं, सड़कें टूट चुकी हैं, लाेगाें का घराें से बाहर निकालना मुश्किल हाे गया है, एेसे में तेज बारिश हाे जाए ताे लाेग कहां जाएंगे?..। देखते ही देखते धरना स्थल पर अनेक लाेग अा गए, परिषद अधिकारियाें के साथ ही जिला प्रशासन के विराेध में नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही नगरपरिषद अायुक्त प्रियंका बुडानिया, स्वास्थ्य अधिकारी गाैतमलाल काे साथ लेकर धरना स्थल पर पहुंचीं। समझाइश का प्रयास किया, इस पर गिल ने कहा कि वार्ड में चलकर हालात ताे देखें, कई दिनाें से पानी सड़क पर खड़ा है। मुंजराल ने कहा कि एेसे हाल बीते कई वर्षाें में देखने काे नहीं मिले। इस पर अायुक्त ने तुंरत दाे जेसीबी बुलवाई अाैर नाले से अतिक्रण हटाकर पानी सुचारू करने के निर्देश दिए।

घर के अागे रैंप ताेड़ा, पूर्व उप सभापति दावड़ा की अायुक्त से हुई बहस: नगरपरिषद ने जैसे ही एक घर के अागे रैंप उखाड़ा ताे यह विवाद का कारण बन गया। पूर्व उप सभापति अजय दावड़ा की अायुक्त प्रियंका बुडानिया से बहस हाे गई। दावड़ा का कहना था कि नगरपरिषद ने अाज से 4 साल पहले शहर में अतिक्रमण हटाने की नाैटंकी की, वहां अाज तक पुन: काम नहीं हुअा है। एेसे में घर के अागे रैंप ताेड़ने से क्या फायदा हाे जाएगा? जब तक नया रैंप या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था न हाे तब तक लाेग घराें में कैसे अाएंगे अाैर जाएंगे। पार्षद हरविंद्र पांडे, पवन गाैड़, हेमंत पाहूजा, रामगाेपाल यादव सहित अन्य ने सवाल किए कि नाले पर अतिक्रमण हुए ही कैसे। परिषद ने अतिक्रमण हाेने ही क्याें दिए। इस पर वार्ड पार्षद अशाेक मुंजराल ने भी थड़े हटाने से मना कर दिया।

हैरानी वाले 2 दृश्य


1. मीरा चाैक राेड नाले से प्लास्टिक की थैलियां, काच की बोतलें, डिस्पोजल व मलबा भी निकला : नगरपरिषद ने शनिवार काे मीरा चाैक से चहल चाैक की तरफ करीब 300 मीटर दूरी तक नाले से अतिक्रमण हटाए। इस दाैरान दाे जेसीबी व 3-4 ट्रैक्टर-ट्रालियाें काे काम पर लगाया। 300 मीटर दूरी से 10 से अधिक ट्राली सिल्ट की निकली है। इस गंदगी में प्लास्टिक की थैलियां, प्लास्टिक व कांच की बाेतलें सहित अन्य मलबा निकला।

2. सूरतगढ़ राेड पर नाले से कई ट्राली रेता-बजरी निकली: यूअाईटी की अाेर से सूरतगढ़ राेड पर मुख्य नाले की सफाई करवाई गई। जेसीबी जैसे ही नाले पर लगाई गई, सिल्ट निकालने के दाैरान सामने अाया कि नाले में पानी काफी कम चल रहा है। जेसीबी से दाे तीन जगहाें पर नाले की सफाई करवाई गई, जिसमें कई ट्राली रेता बजरी नाले से निकली है। इस वजह से यहां नाला जाम रहता है।

पक्के अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारोंे ने विरोध जताया तो आयुक्त बोलीं - कब्जे तो हटेंगे, नाला भी साफ होगा

अागे क्या- अाज भी नालाें की सफाई की जाएगी : स्वास्थ्य अधिकारी गाैतमलाल का कहना है कि रविवार काे भी सफाई कर्मचारियाें काे काम पर बुलाया गया है। मीरा चाैक से अागे तथा कबीर चाैक से इंदिरा चाैक नाले की सफाई करवाई जाएगी।

सूरतगढ़ राेड व मीरा चाैक नाले से सिल्ट निकालने का असर भी दिखा। शनिवार काे शाम तक शहर के कई वार्डाें से पानी उतर गया। नाले की पूरी तरह डिसिल्टिंग हाेने के बाद पानी जमा हाेने की समस्या से स्थायी निजात मिल सकेगी। रविंद्र पथ पर दुकानदाराें ने शनिवार काे धरना -प्रदर्शन की चेतावनी दी हुई थी।

सुबह ही परिषद के जेईएन सिद्धार्थ जांदू टीम सहित माैके पर पहुंचे। उन्हाेंने टैंकराें से पानी उठवाया अाैर क्षतिग्रस्त सड़क पर मलबा डलवा दिया। पूर्व पार्षद हरविंद्र पांडे का कहना है कि एक-दाे दिन में समस्या का निराकरण नहीं हुअा ताे मंगलवार काे बाजार बंद करवाकर विराेध प्रदर्शन किया जाएगा।

राहत: शाम तक कई जगहाें से उतरा पानी, रविंद्र पथ पर मलबा डाला

नगरपरिषद ने जैसे ही मीरा चाैक से चहल चाैक की तरफ नाले से सिल्ट निकालने के लिए अतिक्रमण हटाने शुरू किए। दुकानदाराें व कुछ घराें से अाए लाेगाें ने विराेध करना शुरू कर दिया। दुकान संचालक ने जेसीबी का पंजा पकड़ लिया ताे एक-दाे महिलाएं अायुक्त से बहस करने लगीं। इस पर अायुक्त ने कहा कि नाले पर 10 से 12 वर्षाें से पक्के अतिक्रमण किए हाे, 20 फीट से अधिक कब्जा भी किया हुअा है। इसी का खमियाजा शहर भुगत रहा है। नाले से पानी कि निकासी नहीं हाेने की वजह से ही शहर में जगह-जगह पानी सड़काें पर जमा हाे रहा है।

इस पर विराेध करने वालाें ने परिषद की कमी गिनानी शुरू की, बाेले समय रहते सफाई कराई जाती ताे अाज यह स्थिति हाेती ही क्याें। इस पर अायुक्त ने कहा कि अतिक्रमण भी हटेंगे अाैर नाला साफ भी हाेगा। अायुक्त से निर्देश मिलने के साथ ही नाले से अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए गए।

_photocaption_श्रीगंगानगर। हाउसिंग बाेर्ड में पानी निकासी की समस्या काे लेकर अायुक्त काे घेराव करते लाेग।*photocaption*
खबरें और भी हैं...