भजनाें से बाबा श्याम काे रिझाया
श्रीगंगानगर| मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा की अाेर से सुदामा नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में भजन संध्या हुई। इसमें भजनाें की प्रस्तुतियां देकर बाबा श्याम काे रिझाया। इस कड़ी में फलों की दो सवामणियों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। अध्यक्ष प्रिया बिड़ला ने बताया कि भजन संध्या में ममता बगड़िया, सविता जैन, संतोष नढाणी, एकता मालपानी, ममता जैन अादि उपस्थित रहीं।