- Hindi News
- National
- Raisinghnagar News Rajasthan News Youth Committed Suicide By Hanging Himself
युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी की
रायसिंहनगर| शराब पीने के आदी 50 साल के एक व्यक्ति ने गांव लिखमेवाला पंचायत घर परिसर में लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई की सूचना पर मर्ग दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार कान्हाराम कुम्हार का शव लिखमेवाला पंचायत घर में नीम के पेड़ पर लटका मिला। सुबह लोगों ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिस पर पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया।