नवसंवत्सर से रामनवमी तक 1 लाख भगवा पताकाएं लहराएंगी
शहर में 25 मार्च नवसंवत्सर से 2 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव तक एक लाख भगवा पताकाएं लहराएंगी। इसके लिए शहर में ही भगवा झंडों का निर्माण किया जा रहा है। नवसंवत्सर पर शहर के रामलीला मैदान ने 25 हजार वाहनों की रैली निकालेगी। स्वदेश शर्मा ने बताया कि 20 हजार छोटे भगवा ध्वज वाहन यात्रा के लिए पाली से मंगाए गए हैं। इसके अलावा 5 बाई 4 की बड़ी विजय पताका का निर्माण शहर में तिलक राज वेदी के सानिध्य में हो रहा है। इसके अलावा मिडीयम साइज के 6 हजार ध्वज भी शामिल रहेंगे। 20 मार्च से शहर को सजाना प्रारंभ होगा। सजावट में विभिन्न प्रकार की भगवा बांदरवाल सहित कई प्रकार के ध्वज शामिल होंगे। इसके अलावा रामनवमी महोत्सव में 80 हजार भगवा पताकाएं का उपयोग होगा। वाहन यात्रा को लेकर शहर भर में उत्साह है। शहर के सभी मोहल्लों, गलियों और घरों में भगवा ध्वज लगाकर सजाया जाएगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क किया जा रहा है। गली-मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर बैनर और ओम लिखे भगवा ध्वज को लगाए जाएंगे।