शिविर में 101 यूनिट रक्तदान युवाओं को किया सम्मानित
तीर्थ धाम गणेश्वर के राजकीय नर्मदा सेवा चिकित्सालय परिसर में शहीद गोकुल चंद सेवा संस्थान का रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 101 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन समिति के मुताबिक तीसरे रक्तदान शिविर में चोमू की बराला हॉस्पिटल की टीम ने रक्त संग्रहण किया। संस्थान की ओर से रक्त दाताओं को हेलमेट और अस्पताल की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विजय शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, गिरधारी शर्मा, जेपी शर्मा घासीलाल अग्रवाल, सरजीत यादव, हंसराज , कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
गणेश्वर. रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का सम्मान किया।