पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी विषय का पेपर औसत रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुईं। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का था। परीक्षा 24 मार्च तक चलेगी। प्रश्नपत्र एवरेज रहा। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर में 30 अंक के प्रश्न चैप्टर्स से पूछे गए जिनमें कुछ सवाल पाठों के बीच में से आए ये सवाल थोड़े टफ लगे। विषय विशेषज्ञ नवनीत जांगिड़ व मदन गढ़वाल ने बताया कि अंग्रेजी के पेपर में ग्रामर सेक्शन आसान रहा और कंपोजिशन पार्ट एवरेज रहा। वोकेब्स व टेक्स बुक के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाए रखा। शेखावाटी मिशन 100 की बुकलेट बनाने वाले अध्यापक अंग्रेजी के पेपर में 86 प्रतिशत सवाल आने का दावा कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि अंग्रेजी के पेपर में 4 अंकों के टेंस आए जो आसान रहे। 22 अंक के पैसेज एवरेज रहे। चार अंक का रोड सेफ्टी का कार पुलिंग से सवाल आया। विद्यार्थियों को पोइट्री पोर्शन इजी लगा। पैसिव वॉइस एवरेज रहे। नरेशन और चैप्टर्स के बीच में से पूछे गए सवालों ने विद्यार्थियों को परेशान किया।
खबरें और भी हैं...