पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

11 केवी भूमिगत लाइन से जुड़ी केबल में फाल्ट, साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीएसडी फ़र्स्ट में एक अपार्टमेंट में लगे ट्रांसफार्मर की 11केवी की भूमिगत लाइन से जुड़ी केबल में रात आठ बजे के करीब फाल्ट आ गया। इससे शीतला चौक फीडर बंद हो गया और करीब साढ़े तीन घंटे सप्लाई बाधित रही। इससे रामलीला मैदान, महामंदिर रोड, दो नंबर डिस्पेंसरी सहित आसपास के एरिया में बिजली बाधित हो गई। जेईएन व लाइनमैन ने फाल्ट ढूंढ़ सही किया और करीब 11.30 बजे बिजली सप्लाई बहाल की। शीतला चौक के पास एक अपार्टमेंट में लगे ट्रांसफार्मर की केबल जो कि 11केवी भूमिगत लाइन से जुड़ी हुई थी, वह शुक्रवार रात आठ बजे फाल्ट हो गई। सीएसडी फ़र्स्ट के जेईएन धर्मेंद्र सैनी, जेईएन सोमेंद्र चौधरी, लाइनमैन सुरेश बीका, महेश खीचड़, अरविंदसिंह ने फाल्ट ढूंढ़ना शुरू किया। क्षेत्र के ज्यादातर ट्रांसफार्मर चैक किए, लेकिन कहीं फाल्ट नहीं मिला। अंत में अपार्टमेंट के ट्रांसफार्मर की केबल का एक फेस फाल्ट मिला। इसके चलते सप्लाई बाधित हो रही थी। कार्मिकाें ने लाइन ढूंढ़ने के पश्चात फाल्ट सही किया और क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालू की। रात करीब 11.30 बजे बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी।

खबरें और भी हैं...