पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शल्य चिकित्सा शिविर में 179 मरीजों की जांच, 65 को भर्ती किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीमाधोपुर | आयुर्वेद विभाग राजस्थान व सार्वजनिक औषधालय समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बजाज धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। एसडीएम लक्ष्मीकांत गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व औषधालय समिति अध्यक्ष हरिप्रसाद गोकुलका की अध्यक्षता में शिविर शुरू हुआ। आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अविनाश वशिष्ठ, उपनिदेशक डॉ. सुरेश शर्मा, सहायक उपनिदेशक डॉ. कैलाश पाटोदा ने क्षारसूत्र पद्धति से की जानेवाली शल्य क्रिया के बारे में बताया। शिविर संयोजिका डॉ. नीरू पारीक ने आयुर्वेद चिकित्सा द्वारा असाध्य रोगों के उपचार के बारे में बताया।

शिविर प्रभारी डॉ. मोहनदास स्वामी ने बताया कि शिविर के पहले दिन विभिन्न गुदा रोगों के 179 मरीजों के जांच की गई व अर्श भगन्दर के 65 मरीजो को शल्य क्रिया के लिए भर्ती किया गया। शिविर में मरीजों के लिए औषधि, भोजन व आवास की सुविधा निशुल्क है। शिविर के दौरान कोरोनो वायरस से बचाव के लिए 250 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। शिविर शुभारंभ पर विशिष्ट अतिथि एसीएम ललित मीणा, डॉ. माधव सिंह, मुरारीलाल हलवाई, ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवीशरण शर्मा, सार्वजनिक औषधालय के सचिव बाबूलाल चौधरी, डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश चेचू, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. श्रीधर पारीक, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. शंकरलाल वर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार आिद उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...