पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयरपाेर्ट पर नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से 24 हजार रुपए हड़पे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पड़ाेस में रहने वाले किराएदार ने खुद को एयरपोर्ट कर्मचारी बताकर दाे लाेगाें काे नाैकरी दिलाने के नाम पर 24 हजार रुपए ठग लिए। काेतवाली में हनुमानगढ़ निवासी रमेश सिहाग ने मामला दर्ज कराया है कि वह कंवरपुरा राेड पर किराए का फ्लैट लेकर रहता है। उसी बिल्डिंग में किराए का मकान लेकर हरियाणा निवासी रविंद्र भी रहता था। उसने खुद काे जयपुर सांगानेर एयरपाेर्ट पर ड्यूटी करना बताया अाैर दाे लाेगाें काे नाैकरी लगा देने का विश्वास िदलाया। उसने दाे सरकारी नाैकरी दिलाने के लिए 24 हजार रुपए का खर्चा बताया। इस पर रमेश ने अपनी भाभी सीमा व दूसरे किराएदार विजयपाल ने अपने भाई नरेंद्र काे नाैकरी दिला देने के लिए 24 हजार रुपए नगद रविंद्र काे दे दिए। रविंद्र ने दाे जाॅइनिंग लेटर लाकर िदए। दाेनाें पर हाेली के दिन की जाॅइनिंग तारीख लिखी थी। अवकाश हाेने पर उसकाे शंका हुई ताे दाेनाें जाॅइनिंग लेटर लेकर वे सांगानेर एयरपाेर्ट पहुंचे। यहां तैनात अधिकारियाें ने जॉइनिंग लेटर फर्जी होना बताया। रमेश के अनुसार इससे पहले रविंद्र ने उससे एक लाख रुपए उधार ले लिए थे। वो रुपए भी हड़प गया था।

खबरें और भी हैं...