पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिल्ली एयरपाेर्ट पर जिले के 3 युवा स्क्रीनिंग कर रहे, काउंसलिग से मिटा रहे यात्रियाें का खाैफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस काे लेकर दुनियाभर में दहशत है। लाेग एक-दूसरे से मिलने काे लेकर कतराते हैं। लेकिन दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपाेर्ट सीकर के तीन युवा अपनाें की सलामती के प्रयासाें में जुटे हैं। तीनाें युवाअाें काे भारत सरकार एयरपाेर्ट पर विदेश से लाैटने वालाें की स्क्रीनिंग का जिम्मा साैंपा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपाेर्ट के टर्मिनल पर डाॅ. हिमांशु शेषमा, नर्सिंग अाॅफिसर मुकेश सिंघल अाैर परमेश्वरलाल सेवाएं दे रहे हैं। लाेगाें में वायरस से लड़ने जज्बा पैदा कर रहे हैं। डाॅ. शेषमा बानूड़ा गांव रहने वाले हैं अाैर फिलहाल दिल्ली के राम मनाेहर लाेहिया अस्पताल की मेडिसिन विंग में तैनात हैं। नर्सिंग अाॅफिसर मुकेश सिंघल दांतारामगढ़ बाय कस्बे के रहने वाले अाैर लेडी हार्डिंग मेडिकल काॅलेज में पदस्थ हैं। परमेश्वर सफदरजंग अस्पताल में कार्यरत हैं अाैर फतेहपुर कस्बे के रहने वाले हैं। तीनाें के जिम्मे एयरपाेर्ट पर पहुंचने वाले लाेगाें की स्क्रीनिंग करना, संदिग्ध मरीज की छंटनी कर अाईसाेलेशन वार्ड में भर्ती करना भी शामिल है। तीनाें युवा पिछले 15 दिन से एयरपाेर्ट पर ड्यूटी दे रहे हैं। काउंसलिंग के जरिए लाेगाें काे वायरस के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम हरिशचंद्र के घर पहुंची और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ओमान से आए हरिशचंद्र के घर पहुंची टीम, 28 दिन रखेगी नजर

पलसाना । कस्बे के राजकीय सामुदायिक हॉस्पिटल की टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने सर्वे किया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ प्रभु दयाल बराला ने बताया कि ओमान से लौटे हरिश्चंद्र पुत्र रामनिवास जांगिड़ के घर डॉ नितेश कुमार शर्मा के सानिध्य में मेडिकल टीम जब विदेश यात्रा के बाद घर पहुंचे हरिश्चंद्र से बातचीत की तो मेडिकल टीम को हरिश्चंद्र ने बताया कि ओमान से प्लेन के बाद रवाना होने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मशीन से जांच की गई थी। जहां जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। टीम ने पूरी जानकारी लेकर स्वास्थ्य संबंधी एवं सर्दी जुखाम सहित संपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की । पूछताछ में कोई गड़बड़ी नहीं मिली । बताया गया कि टीम के द्वारा 28 दिन तक सर्वे किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले पलसाना के दो युवक अजय एवं आदित्य विदेश से पलसाना आए थे ।जिनकी भी मेडिकल टीम के द्वारा जांच की गई 28 दिन पूरे हो गए । कोई गड़बड़ नहीं पाई गई, फिर भी टीम के द्वारा सतत संपर्क जारी है।


मुकेश सिंघल।

परमेश्वरलाल

डाॅ. हिमांशु
खबरें और भी हैं...