कंटेनर से 30 लाख रु. की शराब जब्त, दो गिरफ्तार
आबकारी पुलिस ने शनिवार शाम को लूटाणा चेक पोस्ट के पास हरियाणा से कंटेनर में भरकर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 30 लाख रुपए की शराब जब्त
कर चालक व खलासी को गिरफ्तार किया।
आबकारी थाना के प्रहराधिकारी प्रहलादसिंह गुर्जर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजगढ़-हिसार हाईवे पर लूटाणा चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी की हुई थी। हिसार की तरफ से आ रहे कंटेनर को रोककर चैक किया, तो उसमें हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 720 कार्टन भरे हुए थे। यह शराब हरियाणा के अंबाला से कंटेनर में भरकर गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही थी। ट्रक
चालक पवन कुमार पुत्र हरदानराम जाट निवासी खरतानी व लूणाराम पुत्र मालाराम जाट निवासी सेतराऊ, बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। गुर्जर ने बताया कि उक्त शराब की अनुमानित
कीमत करीब 30 लाख रुपए है। डीएसपी आबकारी निरोधक दल चूरू सुरेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार चालक व खलासी।