पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Danta News Rajasthan News 4 Years Ago 57 Lakh Drinking Water Scheme Approved For Dansroli Then The Villagers Are Quenching Thirst For Water From Tankers

4 वर्ष पूर्व डांसरोली के लिए 57 लाख की पेयजल योजना स्वीकृत फिर भई ग्रामवासी टैंकरों से पानी मंगा बुझा रहे प्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

सरकारें योजनाएं स्वीकृत कर देती हैं लेकिन उनकी क्रियान्यवन पर ध्यान नहीं देती। इसी का नतीजा है कि ग्राम पंचायत डांसरोली के लिए चार वर्ष पूर्व 2017 में स्वीकृत 57 लाख रुपए की पेयजल योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ सकी। इसके कारण लोगों को आज भी टैंकरों से पानी मंगाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

योजना के तहत राजपुरा गांव में दो ट्यूबवैल व राजपुरा से लेकर डांसरोली तक पाइप लाइन स्वीकृत हुई थी। एक ट्यूबवैल वर्तमान में चालू है। इसमें खारा पानी आता है। एक ट्यूबवैल राजुपरा ग्रामवासी अपने उपयोग के लिए काम में ले रहे है। वे उक्त ट्यूबवैल को केवल राजपुरा में ही काम में ले रहे हैं। जिसकी वजह से डांसरोली गांव की लगभग 4 हजार की आबादी का गांव आज पेयजल के लिए तरस रही है। टैंकर मंगाने के कारण ग्रामवासियों से 5 से 7 लाख रुपए प्रतिमाह खर्च हो जाते हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर व एसडीएम को कई बार ज्ञापन देकर अवगत भी कराया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हनुमान प्रसाद, चौथमल, गोपाल लाल सहित ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर व एसडीएम को ज्ञापन देकर डांसरोली गांव में पेयजल व्यवस्था करने की मांग की है।

नलों में दूषित पानी आने से वार्डवासियों में आक्रोश

श्रीमाधोपुर । कस्बे के वार्ड 8 व वार्ड 16 के नलों में दूषित व मटमैला पानी सप्लाई होने से वार्डवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जलदाय विभाग से दूषित पानी के लीकेज को ठीक कराने की मांग की है। वार्ड आठ के पार्षद महेन्द्र बिजारणियां ने बताया कि जीणमाता मंदिर, सब्जी मंडी व आस-पास सभी गलियों के घरों में काफी समय से नलों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। गुरुवार सुबह पानी की सप्लाई होते ही गंदा पीला पानी नलों में आया जिसकी शिकायत जलदाय विभाग के जेईएन को भी की गई। लोगों ने स्वच्छ जल सप्लाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...