चिकित्सा शिविर में 465 मरीजों ने कराया उपचार
रींगस | भैरूजी मोड़ स्थित ईगल आई हॉस्पिटल में चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। शिविर के दौरान 465 रोगियों की उच्च तकनीकी मशीनों से जांच कर ईलाज किया गया। अध्यक्षता कर रहे हॉस्पिटल निदेशक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश बराला ने बताया कि शिविर के दौरान चिकित्सकों व उनकी टीम ने सेवा देकर 465 रोगियों का उपचार किया तथा 35 रोगियों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपित किए गए। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ व उनकी टीम ने सेवा दी।