मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट केे लिए आज रवाना हो जाएंगे कांग्रेस के 82 विधायक
सियासी घमासान के बीच मध्य प्रदेश के कांग्रेसी विधायकाें का जयपुर में शनिवार काे बाड़ेबंदी का चाैथा दिन रहा। सभी 82 विधायक मध्यप्रदेश लाैटने की तैयारी करते रहे। इन विधायकाें का रविवार सुबह विशेष विमान से मध्यप्रदेश जाने का कार्यक्रम है।
उधर शनिवार काे कुछ विधायकाें ने महेंदीपुर बालाजी के दर्शन किए अाैर सरकार बचाने की मन्नत मांगी। दाे रिसाेर्ट में ठहरे विधायक शनिवार दाेपहर
अलग -अलग बैठकें करते दिखे। उधर इन विधायकाें से मिलने दाेपहर में मुख्य सचेतक महेश जाेशी अाैर उप मुख्य सचेतक महेंद्र चाैधरी पहुंचे। इसके बाद सीएम अशाेक गहलाेत इन विधायकाें से मिलने गए अाैर शिष्टाचार के नाते इन्हें अलविदा अाैर हैप्पी जर्नी कही। गाैरतलब है कि सीएम इन्हें बुधवार काे सांगानेर एयरपाेर्ट पर रिसीव करने भी पहुंचे थे।
हंसी - मजाक करते दिखे विधायक
शनिवार सुबह कुछ विधायक देर से जागे थे। शनिवार सुबह नाश्ते के बाद ट्री हाउस रिसॉर्ट के 38 विधायकों को लंच के लिए ब्यूना विस्टा पहुंचे। यहां सभी विधायक ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत व मुकुल वासनिक के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। राजस्थान मंत्री सुरेंद्र बघेल व विधायक रजनीश के साथ मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक दो बसों में सवार होकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले। उनके कार्यक्रम में किसी को जानकारी नहीं दी । बाद में पता चला कि विधायक मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए हैं।
अशाेक गहलाेत इन विधायकाें से मिलने गए अाैर शिष्टाचार के नाते इन्हें अलविदा अाैर हैप्पी जर्नी कही। गाैरतलब है कि सीएम इन्हें बुधवार काे सांगानेर एयरपाेर्ट पर रिसीव करने भी पहुंचे थे।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में अातंक का माहाैल पैदा कर दिया है। कांग्रेस के विधायकाें काे डराया-धमकाया जा रहा है। लालच दिए जा रहे हैं। इस वजह से इन विधायकाें काे राजस्थान शिफ्ट किया गया है। भाजपा खुलेअाम बेशर्मी से हॉर्स ट्रेंडिंग कर रही है, बेंगलुरु में एक विधायक के पिताजी 3 दिन बैठे रहे, उन्हें मिलने नहीं दिया गया। कर्नाटक से हॉर्स ट्रेंडिंग चल रही है। विधायकों को डराने धमकाने का काम चल रहा है, पूरा मुल्क इनको देख रहा है, मुल्क इनको बख्शने वाला नहीं है। एमपी के बाद अब गुजरात के विधायक आ रहे हैं।
विधायकों को डराने का काम चल रहा है, मुल्क इनको बख्शने वाला नहीं : गहलोत
शनिवार को एमपी के विधायकों से मिले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।