पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमपी के 82 कांग्रेस विधायकों ने खाटूश्यामजी-सालासर में किए दर्शन, कमलनाथ सरकार बचाने की प्रार्थना की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर के दो रिसॉर्ट में ठहरे हुए मध्यप्रदेश के 82 कांग्रेसी विधायक गुरुवार को शेखावाटी के दौर पर आए। विधायकों ने सालासर बालाजी और खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन कर कमलनाथ सरकार को बचाने की कामना की। कमलनाथ सरकार के गृहमंत्री बाला बच्चन ने मीडिया से बातचीत में कहा, विपक्ष काे कमलनाथ से डर है। विपक्ष काे लगता है कि कहीं कमलनाथ मध्यप्रदेश काे छिंदवाड़ा जैसा माॅडल क्षेत्र नहीं बना दे। उन्होंने पहले से बड़ा बहुमत साबित करने का भी दावा किया। विधायक सुजीत चौधरी ने कहा, बाबा श्याम के मंदिर में कमलनाथ सरकार की सुरक्षा और देश में अमन-चेन की प्रार्थना की। एक अन्य विधायक ने कहा, भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में तांडव मचा रही है। बाबा श्याम उन्हें सद्बुद्धि दे।

जयपुर के रिसोर्ट से दो बसों में मध्यप्रदेश के करीब 82 एमएलए गुरुवार सुबह खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुए। कांग्रेस नेता गिरिराज गर्ग, संजय बाफना व पीसीसी सदस्य मुकेश वर्मा की देखरेख में एमपी के विधायक सुबह 11.30 खाटूश्यामजी पहुंचे। बाबा श्याम के दर्शन के बाद विधायक होटल लखदातार पहुंचे। इससे पूर्व कांग्रेस नेता सुरेश पारीक व मंदिर कमेटी के प्रतापसिंह चौहान ने विधायकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। करीब डेढ बजे सभी विधायक सालासर के लिए रवाना हुए। विधायकों को कांग्रेस नेताओं की पहरेदारी और पुलिस सुरक्षा के बीच सालासर रवाना किया गया। विधायकों की गिनती कर बसों में बिठाया गया। सालासर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में मंदिर प्रवेश द्वार पर इनका का स्वागत किया गया। विधायकों ने सालासर बालाजी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, भागीरथ ढुकिया, अंकित पुजारी आदि मौजूद रहे।

सीकर. खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन के बाद एमपी के कांग्रेसी विधायकों को बाबा श्याम की फोटो भेंट करते हुए।
खबरें और भी हैं...