- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Neem Ka Thana News Rajasthan News A Fair Was Held On The Imperishable Abode Devotees Offered A Vow By Offering Food To The Pigeons
अविनाशी धाम पर मेला लगा, भक्तों ने कबूतरों को दाना डालकर मांगी मन्नत
सांवलपुरा तंवरान के प्रसिद्ध अविनाशी धाम पर गुरुवार को ध्वजावंद महाराज का मेला लगा। मेले में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित किए। भक्तों ने पहाड़ी की परिक्रमा की और कबूतरों को दाना डालकर मन्नत मांगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें अतिथि कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मेले में जात जडूले चढ़ाए गए। दर्शनों के लिए लंबी कतारे लगी रही। इस मौके पर झांकिया निकाली गई। उसमें भक्त डीजे की धूनों पर नाचते गाते शामिल हुए। उन्होनें ध्वजावंद महाराज को सफेद निशान चढाएं। मेले में टोडा, गणेश्वर, सांवलपुरा तंवरान सहित दूर दराज के भक्त पहुंचे। अविनाशी धाम पर पहाड़ी की पूजा होती हैं। यहां ध्वजावंद महाराज की उंची पहाड़ी पर लुहारवास निवासी धर्मपाल गुर्जर पिछले 11 साल से निशान चढ़ा रहा हैं। पहाड़ी पर चढ़ना मुश्किल हैं, लेकिन धर्मपाल आसानी से चढ़ जाता है।
बालाजी का मेला शनिवार को भरेगा
थोई | प्रीतमपुरी वाले बालाजी के मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर पुजारी नरेश स्वामी ने बताया कि वार्षिक मेले में करीब एक लाख श्रद्धालु बालाजी के दर्शन कर मन्नत मांगते हैं। मेला 14 मार्च को भरेगा 13 मार्च की रात जागरण होगा। मेले में 11:30 बजे निशानेबाजी प्रतियोगिता होगी। जिसमें सर्वश्रेष्ठ विजेता को पारितोषिक दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। अंतिम कुश्ती 31हजार की योग्य पहलवान आने पर होगी। मेले में महिला पहलवानों का भी दंगल होगा। शाम 6 बजे ऊंट घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी। रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 7 बजे से 9 बजे तक छंद एवं धमाल प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार को जीवण दास सेवा समिति द्वारा भंडारा लगाया जाएगा। 14 मार्च को यादव समाज ढाणी अहिरान, बजरंग सेवा समिति प्रीतमपुरी, राजपूत समाज प्रीतमपुरी, की ओर से निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर समिति की बैठक हुई
पलसाना | ग्राम पंचायत ठिकरिया के आदर्श ग्राम शाहपुरा के दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में दो दिवसीय मेले को लेकर ग्रामवासियों की मीटिंग हुई। कार्यकर्ताओं को मेले संबंधी कार्यों को लेकर जिम्मेदारियां दी गई। जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलश यात्रा, बालाजी निशान पदयात्रा, कुश्ती एवं
लॉटरी प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई।
धर्म समाज**
टोडा .ध्वजावंद महाराज के मेले में उमड़े श्रद्धालु।