पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Shrimadhopur News Rajasthan News A Party Attacked The Police On The Information Of The Quarrel 5 Policemen Including Thanaprabhari Were Assaulted

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने किया हमला, थानाप्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मियों से मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुलंडी की शाम गांव लिसाडि़या में झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में घायल पुलिसकर्मियों का श्रीमाधोपुर सीएचसी में मेडिकल कराया गया है। मामले में बुधवार को थानाप्रभारी कैलाशचंद्र मीणा ने 18 जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

दांतारामगढ थानाप्रभारी लालसिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में एसआई कैलाशचंद्र मीणा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि धुलंडी की शाम को झगड़े की सूचना पर वे मय जाप्ता लिसाडि़या गांव पहुंचे। जहां कुछ लोग एक पिकअप के पीछे लगे डीजे के स्पीकर व मशीन के साथ तोड़फोड़ कर नीचे पटक रहे थे। पिकअप का बोनट खोलकर केरोसिन डालकर उसमें आग लगा दी गई। पुलिस ने भागकर आग को बुझाया और ऐसा करने का कारण पूछा तो मौजूद लोगों ने कहा कि पिकअप वालों ने उनके साथ मारपीट की है। वे पिकअप को आग लगाकर रहेंगे। इन लोगों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने इन लोगों ने थानाप्रभारी कैलाशचंद, कांस्टेबल रंगलाल, धर्मेन्द्र कुमार, मुनेश कुमार, सागरमल के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस जीप के बोनट व लाइट पर लाठियों से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने रींगस सीओ को दी। अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा तो मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को जप्त कर लिया है।

इस तरह शुरू हुआ विवाद : पुलिस के अनुसार कोटपूतलीे के कुछ युवक एक डीजे गाड़ी व एक पिकअप में सवार होकर खाटू आए थे तथा धुलंडी की शाम को लौटते समय लिसाडि़या गांव में रूके थे। डीजे बजाने की बात को लेकर पिकअप सवार लोगों एवं गांव के लोगों में विवाद हो गया। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। थानाप्रभारी ने बताया कि पिकअप सवार कोटपूतली के पास के त्रियाला गांव निवासी संदीप कुमार व झकराना निवासी सचिन यादव भी मारपीट में घायल हुए है। इनका कहना है कि गांव के कुछ युवकों ने डीजे बजाने का दबाव बनाया। मना किया तो मारपीट करने लगे। मामले में घायल संदीप व सचिन की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

इनके खिलाफ दर्ज कराया मामला: थानाप्रभारी कैलाशचंद्र मीणा ने पिकअप में आग लगाने वाले तथा पुलिस के साथ मारपीट करने वाले 18 जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। गोपाल, विक्रम सिंह, चंद्रपाल, रविन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, रामसिंह,तेजु सिंह, सोनू सिंह, दिग्विजय सिंह उर्फ डूग्गी सिंह, चंद्रभान सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, विजय सिंह, झब्बरसिंह, हाकिम सिंह, शक्तीसिंह, रघुवीर सिंह, जीतू सिंह सभी निवासी लिसाडिया व 5-7 अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों में से लिसाडिया निवासी विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, झब्बरसिंह, रविन्द्र सिंह, तेजसिंह व श्रवण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने पुलिस के डंडे छीनकर उन्हीं काे पीटना शुरू कर दिया

थानाप्रभारी कैलाशचंद्र ने बताया कि वे जाप्ते के साथ हाथों में लाठियां लेकर भागे और पिकअप में लगी आग को बुझा दिया। लिसाडिया गांव के कुछ लोगो ने शराब के नशे में पुलिस से धक्का मुक्की की और पुलिस के डंडे छीनकर पुलिस वालों पर हमला बोल दिया। हमले में उनके सहित 5 पुलिसकर्मियों को चोटें आई है।

मूंडरू. पुलिस पर हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...