17 लाख की ठगी करने के आरोपी गिरफ्तार
गुजरात-भुज में चला के युवकों से ठगी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से ठगी के 17 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।गौरतलब है कि चला के पवन सोनी की गुजरात-भुज निवासी राजेंद्र से फेसबुक पर सस्ते सोने के लेन-देन की बात हुई। पवन कमीशन के लालच में गुजरात अपने ताऊ के साथ रिश्तेदारों से उधार रुपए लेकर चला गया। वहां ठगों ने उससे 17 लाख रुपए ले लिए अाैर दो किलो सोना देने का सौदा हुआ। ठगों ने पवन व ताऊ को एक क्रेटा गाड़ी में बैठाकर कहा कि आपको सोना एयरपोर्ट पर मिलेगा। यहा जांच होती है। आप नए लोग हो। उन्हें एयरपोर्ट पर छाेड़कर जयपुर के लिए रवाना कर दिया। बताया गया सोना जयपुर में मिलेगा अाैर बाकी रुपए जयपुर में दे देना। दोनों जयपुर आ गए, लेकिन यहां न ताे सोना मिला अाैर ना ही रुपए। फोन पर आश्वासन मिलता रहा। ठगी का अहसास हाेने पर भुज थाने में मामला दर्ज कराया। तीन दिन बाद आरोपी पकड़े गए। उनके पास से 17 लाख रुपए बरामद हुए।
भुज थाने में ठगी के आरोपी।