अश्लील फोटो बनाकर देह शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
ज्यादती कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर देहशोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नीमकाथाना थानाधिकारी करणसिंह ने बताया कि जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू सैनी निवासी रामपुरा के खिलाफ युवती ने छह साल तक देहशोषण करने व उसके अश्लील वीडियो बनाकर किसी को बताने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि युवक छह साल से उसे ब्लैकमेल कर देहशोषण कर रहा था। आरोपी युवक ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलकर पिलाया और उसके साथ ज्यादती कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। एक मार्च को युवक युवती के घर आया। युवती ने उसे अपने घर से जाने के लिए कहा और नहीं जाने पर शोर मचाने की धमकी दी तो युवक चला गया। युवती के घर से जाने के बाद युवक ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती के अश्लील फोटो अपलोड कर वायरल कर दिए।
आरोपी युवक।