होली पर शराबियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
होली को लेकर रविवार को पुलिस चौकी में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। थाना प्रभारी कैलाशचंद्र मीणा ने होली को भाइचारे व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया। उन्होंने त्योहार के दृष्टिगत किए जाने वाले इंतजाम व यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की। बैठक में राजू बागवान, सरदार अर्जुनसिंह, सुरेन्द्र मोहन पारीक, उमेश चूलेट,मदन चौहान, लक्की मऊवाला, अर्जुन छिनवाल, मालाराम जादूगर, चौकी प्रभारी रामगोपाल आदि मौजूद थे।
थोई | थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक कार्यवाहक थानाधिकारी हनुमान सिंह की अध्यक्षता में हुई। कार्यवाहक थानाधिकारी ने कहा कि त्योहारों पर सौंदर्य बनाए रखें। सीएलजी सदस्यों ने त्योहार पर शराबियों पर अंकुश लगाने की बात कही तो थानाधिकारी ने कहा कि उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान हैड कांस्टेबल विनोद यादव, कांतिप्रकाश मीणा, सीएलजी सदस्य करड़का उपसरपंच सांवरसिंह, सांवरमल मीणा, आनंद सैनी, करमजीत सिंह कुड़ी, सांवरमल सैनी, प्रभुदयाल कुमावत सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।
लोसल । कस्बे में होली को लेकर पुलिस थाना परिसर में थाना अधिकारी घासीराम मीणा की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। थानाधिकारी ने बताया कि आजकल साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध मैसेज आपके मोबाइल वाॅट्सएप पर आता है तो सावधान रहें। कोरोना वायरस, यातायात नियमों एवं होली का त्योहार भाईचारे से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। गोविंदराम बिजारणियां, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष इस्माइल नागौरी, मोहम्मद सत्तार नागौरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, जमील बहलीम, उस्मान रंगरेज, सत्यनारायण कालिका, अब्दुल मुनान बिसायती, शरीफ कुरैशी, मोहम्मद सद्दीक चोपदार, रफीक नागौरी, राजेंद्र सिंह भीराणा सहित सदस्य उपस्थित रहे।
रानोली | रानोली थाने में होली पर्व को लेकर सीएलजी की
बैठक हुई। सीआई राजेश डूडी ने कहा कि होली पर्व सभी लोग आपस में शांति व सद्भावना के साथ मनाएंं। कस्बे में किसी
प्रकार की घटना के बारे में पुलिस को सूचित करें। इस दौरान
घूमर व फागोत्सव कार्यक्रम में पुलिस गश्त बढ़ाने, परीक्षाओं के दौरान डीजे व लाउड स्पीकर पर रोक लगाने सहित कई व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए। सीआई राजेश ने सहयोग की अपील की। बैठक में सीएलजी सदस्यों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
श्रीमाधोपुर।
थोई।
रानोली थाने में सीएलजी की बैठक में मौजूद सदस्य व सीआई।