राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रहे,गो सेवा केन्द्र रैवासाधाम, जिले की गौशालाओं की समिति तथा आदर्श विद्या मंदिरों के संस्थापक परशुराम अग्रवाल की तृतीय पुण्य तिथि मनाई गई। आयोजन गौतम भवन के पास स्थित नव निकुंज अपार्टमेंट के हाल में हुआ। रेवासा धाम के पीठाधीश्वर राघवाचार्य वेदांती ने अग्रवाल को युग पुरुष बताया। समिति के अध्यक्ष पवन मोदी ने बताया कि कार्यक्रम मेंं सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सीजेएम समर्थ लाल मीणा, एडीजे जगत सिंह पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीम का थाना दिनेश कुमार अग्रवाल, आदर्श शिक्षा समिति के पुष्कर उपाध्याय उपस्थित थे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान प्रान्त के प्रौढ् क्षेत्र कार्य प्रमुख कैलाश चंद्र शर्मा ने परशुराम अग्रवाल को स्पष्ट व आदर्श पुरुष बताते सबके प्रेरणास्रोत बताया। मदन लाल शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता कानूनी सेवा कार्य, राम मनोहर शर्मा विशेष शिक्षा सेवा, डॉक्टर कैलाश चंद शर्मा पंचकर्म चिकित्सा सेवा, केसर देव गोठवाल गोसेवा कार्य, घिसा लाल कुमावत जनसेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम मेंं पूर्व भाजपा अध्यक्ष महेश शर्मा, दयाराम महरिया, जाट महासभा के रतन सिंह पिलानिया, महेश होलानी, सुरेश अग्रवाल सहित कई लाेग मौजूद थे। संचालन बजरंग लाल पारीक व आभार रामस्वरूप अग्रवान ने किया।
मंचस्थ अतिथि।