पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमरनाथ यात्रा : ऑऩलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13 से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं अमरनाथ यात्रा

इस बार श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कोटा बढ़ा दिया गया है। बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। अमरनाथ यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस बार अमरनाथ यात्रा 42 दिन की रहेगी। अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी। पिछले साल अमरनाथ यात्रा 38 दिन चली थी। यात्री को परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड देना होगा। इसके अलावा यात्री के 5 फोटो भी लगेंगे। इनमें से एक फोटो मेडिकल फॉर्म पर, दूसरा फोटो एप्लीकेशन फार्म पर और 3 फोटो कार्ड पर लगेंगे। फिलहाल बैंकों द्वारा अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की तारीख तय नहीं हो सकी है। लेकिन हर साल एक मार्च से बैंकों से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाते थे।

अमरनाथ यात्रा 13 साल से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं। 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं के लिए यात्रा वर्जित रहेगी। यात्री अपने साथ ऊनी कपड़े, एक छोटी छतरी, बरसाती, जूते, जैकेट, ऊनी जुराबें अवश्य रखें। जेब में पहचान-पत्र के साथ एक पर्ची रखें, जिसमें आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा हो।

शेखावाटी से 300 यात्री करते
हैं बाबा बर्फानी के दर्शन


जय भोले ग्रुप के अशोक सैनी ने बताया कि शेखावाटी से 300 यात्री बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। रजिस्ट्रेशन पहलगाम मार्ग से और बालटाल मार्ग से होते हैं। जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास और स्टेशन के पास वैष्णो धाम से यात्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बार 14 वीं यात्रा का आयोजन हाेगा।
खबरें और भी हैं...