पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैडमिंटन: सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य हारकर बाहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीवी सिंधु ने कोरिया की सुंग ह्यून को 21-19, 21-15 से हराया


भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड अोपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने दूसरे राउंड में कोरिया की सुंग ह्यून को सीधे गेम में 21-19, 21-17 से हराया। मैच 49 मिनट तक चला। ह्यून के खिलाफ सिंधु ने लगातार तीन मैच हारने के बाद कोई मैच जीता है। सिंगल्स में सिंधु के अलावा सभी भारतीय हारकर बाहर हो गए हैं। इस बीच 18 साल के लक्ष्य सेन मेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए। नंबर-2 विक्टर एक्सलसन ने लक्ष्य को 21-17, 21-18 से हराया। महिला सिंगल्स में साइना पहले राउंड में हारकर बाहर हो गईं। हार के साथ उनके ओलिंपिक क्वालिफिकेशन की राह मुश्किल हो गई है। साइना रैंकिंग में 20वें नंबर पर हैं। साइना को ओलिंपिक का कोटा हासिल करने के लिए 28 अप्रैल तक टॉप-16 में जगह बनानी होगी।

खबरें और भी हैं...