पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्विफ्ट की टक्कर से बाइक सवार घायल, जयपुर रैफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घायलों का इलाज करते हुए।

थोई | स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हंे जयपुर रैफर किया है। होली की छुट्‌टी पर घर जा रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल जाकर इलाज में मदद की। दोनों को जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे के करीब राकेश (25) पुत्र पूरणमल मीणा, जयपाल (27) पुत्र बन्नाराम निवासी सांवलपुरा शेखावतान बाइक पर अजीतगढ़ की ओर से थोई की तरफ आ रहे थे। सामने से स्विफ्ट गाड़ी जयपुर की तरफ जा रही थी। सिंघाना- जयपुर रोड पर रामपुरा पेट्रोल पंप से थोड़ी आगे दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने 108 व पुलिस को सूचना दी। 108 मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस अपनी गाड़ी में दोनों को सीएचसी लेकर आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होली की छुट्‌टी पर जयपुर मणिपाल अस्पताल के नरसिंह कर्मचारी अमित, अजय, प्रवीण, मयंकर जा रहे थे। जैसे ही दुर्घटना देखी तो लोगों से जानकारी लेकर घायलों के पीछे थोई अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. कानाराम सैनी को बताया कि हम नर्सिंग कर्मचारी हैं। हम मदद करना चाहते हैं और मदद करना शुरू कर दी।
खबरें और भी हैं...