पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News Bjp State Leadership Will Create An Executive So That Factionalism Does Not Thrive This Month

भाजपा प्रदेश नेतृत्व बनाएगा कार्यकारिणी ताकि गुटबाजी नहीं पनपे, इसी माह घाेषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा ने जिला कार्यकारिणी के गठन काे लेकर कवायद तेज कर दी। मार्च माह के अंत तक कार्यकारिणी की घाेषणा कर दी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व जिले की भाजपा कार्यकारिणी में शामिल नामाें पर अंतिम मुहर लगाएगा। क्याेंकि प्रदेश नेतृत्व पार्टी में गुटबाजी खत्म करना चाहता है। इस सिलसिले में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चाैधरी काे शुक्रवार काे जयपुर बुलाया है। प्रदेश की एकमात्र महिला जिलाध्यक्ष काे विवादाें से दूर रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि संगठन काे मजबूती मिले। कांग्रेस के जनविराेधी फैसलाें के खिलाफ सड़काें पर उतर विराेध जताया जा सके।

सीकर के संगठनात्मक दृष्टि से सबसे बड़े जिले में शामिल हाेने के कारण दावेदाराें की संख्या भी ज्यादा है। जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र अाैर 46 मंडल बने हुए हैं। कार्यकारिणी में शामिल हाेने को लेकर कार्यकर्ताअाें के बीच रस्साकशी चल रही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकारिणी गठन काे लेकर जिलाध्यक्ष इंद्रा चाैधरी ने 45 नाम पदाधिकारी नामित किए हैं। नामित सदस्याें की सूची प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां काे भिजवा जा चुकी है। जिलाध्यक्ष ने यह नाम भाजपा नेताअाें की सहमति लेकर फाइनल किए। कार्यकारिणी में 7 महिला पदाधिकारियाें काे शामिल करने के लिए नाम प्रदेश नेतृत्व काे भिजवाए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार काे जिलाध्यक्ष इंद्रा चाैधरी काे जयपुर बुलाया है। कार्यकारिणी गठन काे लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यकारिणी में इसके अलावा 70 सदस्य के चयन भी चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष अाैर भाजपा नेताअाें की सहमति के बाद प्रदेश नेतृत्व सदस्य मनाेनयन की स्वीकृति देगा।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत 21 पदाधिकारी शामिल हाेंगे

भाजपा कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत 21 पदाधिकारी शामिल हाेंगे। इसमें 7 महिलाएं भी शामिल की जाएंगी। 3 जनाें काे महामंत्री बनाया जाएगा। उपाध्यक्ष पद पर 8 जने नामित हाेंगे। 8 मंत्री बनाए जाएंगे। एक काे काेषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यकारिणी में 70 सदस्याें का भी मनाेनयन हाेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चाैधरी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की घाेषणा जल्द हाेगी। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी गठन हाेगा। पार्टी नेतृत्व ने जयपुर बुलाया है।

कार्यकारिणी में जगह न मिलने के चलते उठते रहे हैं सवाल : भाजपा में गुटबाजी के चलते पिछले तीन जिलाध्यक्षों की कार्यकारिणी पर सवाल उठते रहे हैं। झाबरसिंह खर्रा के समय बनी कार्यकारिणी पर भाजपा पदाधिकारियाें ने सवाल उठा दिए थे। संगठन काे एकजुट करने के कई प्रयास हुए,लेकिन नाराजगी दूर नहीं हुई। भाजपा ने इसके बाद मनाेज सिंघानियां काे जिम्मेदारी साैंपी, लेकिन कार्यकर्ताअाें काे एकजुट नहीं किया जा सका। कार्यकारिणी में तवज्जाे न मिलने के कारण एक गुट खफा रहा। विष्णु चेतानी के समय भी कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताअाें काे जगह न मिलने के कारण सवाल उठाए गए। इसलिए प्रदेश नेतृत्व इस बार भाजपा नेताअाें की सहमति लेकर कार्यकारिणी बनाने का प्रयास कर रहा है।

खबरें और भी हैं...