कोरोना को लेकर भाजपा चलाएगी अभियान: पूनियां
जयपुर| कोरोना वायरस को लेकर भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर जन सुनवाई के दौरान मास्क पहनकर कोरोना वायरस को लेकर जन जागरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी प्रवास कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। डॉ पूनियां ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, नेता और जनप्रतिनिधि कोरोना वायरस को लेकर जन जागरण अभियान चलाएंगे। इसके तहत पत्रक, मीडिया एवं सोशल मीडिया के जरिए जनता से इस महामारी को रोकने के लिए जागरूकता का संदेश देंगे।