मां अन्नपूर्णा आश्रम सेवा समिति की ओर से से रघुनाथगढ़ स्थित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में ब्रज मंडल द्वारा रासलीला का भगवान कृष्ण के जन्म की लीला मां देवकी द्वारा उत्पन्न पुत्रियों का कंस द्वारा वध का जीवंत अभिनय किया गया। भगवान कृष्ण के जन्म की झांकी निकाली गई। इस अवसर पर पूरे पांडाल को गुब्बारों पुष्प आदि से सजाया गया महिलाओं ने नृत्य एवं मंगल गीत गाकर पूरे माहौल को कृष्ण भक्ति के रस से भर दिया। समिति के तुलसीराम जिगर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पंडितों ने विधि-विधान पूर्वक सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कराई। कार्यक्रम में राम सिंह,श्रवण कुमार शर्मा, ललित,सुरेंद्र कुड़ी, शिव लाल,कृष्ण, बिरजू सिंह,प्रशांत बुगाला, कृष्णा ,विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे। संपूर्ण यज्ञ पं शंभू दयाल चिराना के सानिध्य में हुआ।
धर्म समाज